खिजरसराय में भी दिखा भारत बंद का व्यापक असर #खिजरसराय; आरक्...
By Khizersarai Town News
खिजरसराय में भी दिखा भारत बंद का व्यापक असर #खिजरसराय; आरक्षण के विरोध में मंगलवार को खिजरसराय में भी भारत बंद का व्यापक असर दिखा। प्रदर्शनकारी सुबह से ही सड़कों पर जमे हुए थे। इस दौरान बाजारों की दुकानें जबरन बंद करवाई जा रही थी। बंद के दौरान गया विष्णुपद दाह-संस्कार में शामिल होने जा रहे बनवरिया के लोगों की बस को बंद समर्थकों ने खिजरसराय के शहबाजपुर में रोक दी। इसके बाद सभी लोग अपनी बस वहीं छोड़कर गया के लिए पैदल रवाना हुए। वहीं खिजरसराय प्रखंड के अनेक स्थानों पर भी बंदी का आलम देखा गया। सुबह से ही बंदी के बाद शाम 4 बजे के बाद बाजारों में लोगों का आना-जाना व चहल पहल शुरू हो गया।View more on...